सोमवार को अंतिम फेरे पर रवाना होगी सर एम.विश्वेश्वरैया एक्सप्रेस
गर्मी की छुटिटयों में अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए जोधपुर रेलवे की ओर से प्रारंभ की गई भगत की कोठी-सर एम विश्वेश्वरैया वीकली स्पेशल ट्रेन भगत की कोठी से सोमवार को अंतिम बार प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन सर एम विश्वेश्वरैया रेलवे स्टेशन से शनिवार 24 मई को अंतिम फेरे के लिए रवाना हो रही है। जोधपुर मंडल डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन संख्या 06558 भगत की कोठी-सर एम विश्वेश्वरैया, बेंगलुरु साप्ताहिक स्पेशल 26 मई को भगत की कोठी से रात्रि 11:10 बजे रवाना होकर बुधवार अपराह्न 3:30 बजे सर एम विश्वेश्वरैया बेंगलुरु स्टेशन पहुंचेगी।

No comments