Breaking News

जयपुर में बंदरों का आतंक, निगम मुख्यालय भी चपेट में

अधिकारी बोले- 2 महीने से नहीं हुआ टेंडर, डिप्टी कमिश्नर नहीं कर रही सुनवाई
जयपुर में बढ़ते बंदरों को रोकने की जिम्मेदारी नगर निगम की है। लेकिन पिछले दो महीने से बंदरों को पकडऩे का टेंडर तक नहीं हुआ है। इसकी वजह से आम जनता परेशान है। वहीं, परकोटे की प्रमुख कॉलोनियों के साथ ही बंदरों ने नगर निगम हेरिटेज मुख्यालय पर भी कब्जा कर लिया है। बड़ी संख्या में बंदर नगर निगम मुख्यालय में भी नजर आने लगे हैं। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि अब नगर निगम के पशु नियंत्रण एवं संरक्षण समिति के अध्यक्ष की सुनवाई तक नहीं हो रही है।

No comments