Breaking News

हनुमानगढ़ में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर 70 वाहनों के काटे गए चालान

हनुमानगढ़ में जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात थाना द्वारा ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर सख्त अभियान चलाया गया। गुरुवार को ओवर स्पीड, बिना हेलमेट, और ब्लैक फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 70 चालान काटे गए।
थानाप्रभारी अनिल चिन्दा ने बताया कि टाउन-जंक्शन और संगरिया रोड पर गति सीमा 40 किमी/घं. है, जबकि मुख्य हाईवे मार्गों पर यह 80 किमी/घं. है। निर्धारित सीमा से अधिक गति पर हेड हेल्ड लेजऱ गन से निगरानी कर चालान किया गया।

No comments