Breaking News

सिहाग होंगे हनुमानगढ़ भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष

हनुमानगढ़ सहकारी भूमि विकास बैंक लिमिटेड के संचालक मंडल के अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को चुनाव हुए जिसमें राजेन्द्र सिहाग को पूर्ण बहुमत से बैंक का अध्यक्ष चुन लिया गया। वहीं जगदीप सिंह रामगढिय़ा को निर्विरोध उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रक्रिया के तहत शुक्रवार सुबह नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इसके बाद दोपहर 3 बजे से मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। मतदान के तत्काल बाद मतगणना कर परिणामों की घोषणा की गई। कुल 10 पदों के लिए हुए इस चुनाव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष समेत अन्य 8 सदस्यों का चयन किया गया।
सदस्य पद पर मदनलाल, योगेश कुमार, विजेंद्र, वेदप्रकाश, संदीप, सुरेंद्र कुमार, रमेश कुमार और आरती का चयन किया गया। चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ ही बैंक के नए संचालक मंडल का गठन हो गया है।

No comments