11 वर्ष पहले बेचे भूखंड का फर्जी दस्तावेजों से पट्टा ही जारी करवा लिया
हनुमानगढ़ जिले के भादरा के वार्ड नम्बर 11 श्याम कॉलोनी में स्थित एक भूखंड को मालिक ने 11 वर्ष पूर्व बेच दिया और कब्जा खरीददार को संभलवा भी दिया था, इसके बावजूद फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करके अपने नाम पट्टा जारी करवा लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गांव निनाण निवासी राजेश जाट ने रिपोर्ट दी कि मैंने विगत 15 अपे्रल को 33 इंटू 43 फुट का भूखंड रामप्रकाश जाट निवासी नेठराना से 13 लाख 90 हजार रुपए में खरीद किया था। राशि का भुगतान करके भूखंड का कब्जा प्राप्त कर लिया था। रामप्रकाश को यह भूखंड सतवीर जाट निवासी वार्ड नम्बर 11 भादरा ने 28 मार्च 2014 को बेचा था। सतवीर जाट ने छल कपट करते हुए धोखाधड़ी करने की नीयत से फर्जी दस्तावेज नगर पालिका में प्रस्तुत करके मेरे भूखंड का पट्टा जारी करवा लिया।

No comments