2.31 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा उजागर:स्टेट जीएसटी टीम की कार्रवाई
दुबई में बैठे व्यक्ति के दस्तावेजों का इस्तेमाल, धनूरी गांव में संचालित फर्जी फर्म
झुंझुनूं जिले में स्टेट गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) विभाग ने एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है। विभाग की टीम ने धनूरी गांव में चल रही एक नकली फर्म का भंडाफोड़ करते हुए लगभग 2.31 करोड़ रुपये के बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट घोटाले को सिर्फ सात दिनों के भीतर पकड़ लिया। इस कार्रवाई से जीएसटी विभाग ने करोड़ों रुपये के सरकारी राजस्व को नुकसान होने से बचा लिया है।
स्टेट जीएसटी झुंझुनू के संयुक्त आयुक्त उमेश जालान ने बताया कि विभाग द्वारा नए पंजीकृत फर्मों पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में जांच के दौरान 10 मार्च, 2025 को पंजीकृत फर्म मेसर्स खाटू श्याम ट्रेडर्स धनूरी के लेनदेन संदिग्ध पाए गए। फर्म के संदिग्ध लेनदेन और गतिविधियों को देखते हुए सहायक आयुक्त सुनील जानू और कुसुम चाहर के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम को तुरंत धनूरी गांव भेजा गया।

No comments