Breaking News

गर्मी का पारा 46डिग्री पार, डिमांड के अनुसार बिजली नहीं मिलने से मचा हाहाकार




श्रीगंगानगर जिले में गर्मी का पारा 46 डिग्री को पार करने के साथ ही बिजली की खपत भी बढ़ गई है। डिमांड के अनुसार बिजली की सप्लाई नहीं मिलने से बिजली कट लगाए जा रहे हैं। इससे बिजली आधारित सेवाएं ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यही नहीं बार-बार ट्रिपिंग होने से बिजली उपकरण जल रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान हो रहा है। महंगे बिजली उपकरण जलने की घटनाएं शहर में कई स्थानों पर हो चुकी हंै। आम लोगों का विद्युत निगम से सवाल है कि जब काफी संख्या में लोगों ने सोलर लगा रखे हैं तो फिर लोड कंंट्रोल क्यों नहीं हो रहा है। उनका आरोप है कि सोलर लगने के बाद भी हालात जस के तस हैं।

No comments