Breaking News

फर्जी वीजा देकर चार लाख 30 हजार रुपए की धोखाधड़ी

अनूपगढ़ पुलिस ने अदालत के आदेश पर सुनील कुमार के खिलाफ 4.30 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। रजत नामक युवक ने बताया कि सुनील से उसकी पहचान सिंगापुर में पढ़ाई के दौरान हुई थी। बाद में सुनील ने खुद को एजेंट बताते हुए रजत के भाई पवन को सिंगापुर भेजने के लिए 4.50 लाख मांगे। उसने ऑफर लेटर, वीजा और एयर टिकट दिए, लेकिन 8 मई को दिल्ली एयरपोर्ट पर पता चला कि दस्तावेज फर्जी हैं। सुनील ने बाद में दुबई के रास्ते भेजने की बात कर 50,000 और लिए, पर वह वीजा भी फर्जी निकला। कुल 4.30 लाख वापस न मिलने पर रजत ने अदालत में इस्तगासा पेश किया। पुलिस के अनुसार सुनील की मां ने पहले ?2 लाख लौटाए थे। जांच एएसआई लालचंद शर्मा कर रहे हैं।

No comments