Breaking News

बिहानी ब्लड सैंटर से प्लाज्मा 79 थैलियां चोरी

श्रीगंगानगर में सेठ सुशीलकुमार बिहाणी ब्लड सेंटर के दो कर्मचारियों द्वारा प्लाज्मा के बैग चोरी कर दूसरे ब्लड बैंक को बेचने का मामला सामने आया है।
जवाहरनगर थाना पुलिस के अनुसार सुखाडिया सर्किल स्थित ब्लड सेंटर के इंचार्ज डॉ. संजीव ठक्कर द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर राकेश और विजय के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है।

No comments