दुर्गा मंदिर के पास महिला से छीना झपटी, एक युवक काबू
श्रीगंगानगर में विनोबा बस्ती दुर्गा मंदिर के समीप 4 दिन पहले शाम के समय मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक द्वारा महिला से छीना झपटी किए जाने का पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एक नशेड़ी युवक को काबू किया है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार कुंज विहार कॉलोनी निवासी श्रीमती अमरजीतकौर द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर मक्खनसिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

No comments