जिले में ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटनाओं में कमी लाएं : कलेक्टर
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिला कलेक्टर डॉ. मंजू ने अधिकारियों को ब्लैक स्पॉट पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिकों को मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना के तहत पुरस्कृत किया जाए।
बैठक में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए कट्स बंद करने और चिन्हित चौराहों पर ट्रैफिक लाइट चालू करने की बात कही गई। बाल वाहिनियों के संचालन, वाहन चालकों की कार्यशालाएं, सूखे पेड़ों की कटाई और ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को दुर्घटना पीडि़तों का तत्काल इलाज सुनिश्चित करने और सहयोगियों को सम्मानित करने की जिम्मेदारी दी गई।

No comments