Breaking News

रॉयल्टी नाका कार्मिक से मारपीट मामले में चौखा सरपंच गिरफ्तार




जोधपुर के चौखा इलाके में रिंग रोड पर स्थित रॉयल्टी ठेकेदार से हफ्ता वसूली के लिए स्टाफ से मारपीट और धमकी देने को लेकर राजीव गांधी नगर थाने में दर्ज एससी-एसटी एक्ट व अन्य धाराओं में आरोपी चौखा सरपंच चुन्नीलाल टाक को पुलिस ने सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने देर रात थाने के बाहर हंगामा करते हुए धरना दिया, जो अलसुबह 3 बजे खत्म हुआ। इस प्रकरण की जांच एसीपी (एससी-एसटी सैल) कैलाश पारीक अब आरोपी सरपंच से पूछताछ कर रहे हैं।

No comments