सिरोही में कृत्रिम तरीके से पकाए फलों पर कार्रवाई
आम-केले समेत कई फलों के लिए गए सैंपल, जांच के लिए भेजा प्रयोगशाला
सिरोही जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने कृत्रिम तरीके से पकाए जा रहे फलों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। विभाग ने आम-केले समेत कई फलों के सैंपल लिए हैं। यह अभियान 24 से 30 तारीख तक चलेगा।
खाद्य सुरक्षा विभाग को आशंका है कि गर्मी के मौसम में कुछ विक्रेता फलों को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए प्रतिबंधित रसायनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें कैल्शियम कार्बाइड से पकाए गए आम, रसायन से पकाए गए केले शामिल हैं। साथ ही तरबूज और खरबूजे में सिंथेटिक संरक्षक मिलाए जा सकते हैं। अंगूर और तरबूज पर अत्यधिक वैक्स या कीटनाशक के अवशेष भी पाए जा सकते हैं।

No comments