Breaking News

मुख्यमंत्री ने जनसुनवाई में सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश

राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में मुख्यमंत्री निवास पर आज सोमवार को जनसुनवाई की। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं और परिवेदनाओं को प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता से प्रत्येक परिवादी की बात सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समस्याओं का शीघ्र और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि समस्याओं के समाधान में पारदर्शिता और त्वरितता होनी चाहिए, ताकि जनता को राहत मिले।
मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत रूप से कई मामलों का संज्ञान लिया और संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मुख्यमंत्री के साथ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे।

No comments