Breaking News

किसानों ने चार टोल नाकों पर लगाया धरना

श्रीगंगानगर में गंगनहर में 2500 क्यूसेक पानी देने की मांग को लेकर किसानों ने आज सूरतगढ़ मार्ग, पदमपुर मार्ग सहित चार टोल नाकों पर धरना लगाया। 

जीकेएस जिलाध्यक्ष रामकुमार सहारण के नेतृत्व में आज सुबह 11 बजे पदमपुर मार्ग स्थित 9 ए के नजदीक टोल नाके पर प्रदर्शन किया तथा धरना लगाया। धरने के दौरान आज चारों टोल नाकों को फ्री करवा दिया गया।



श्री सहारण ने बताया कि 2 मई को कलक्ट्रेट के समक्ष लगाए गए धरने के दौरान जिला प्रशासन को आज श्रीगंगानगर के आसपास के चारों टोल नाकों पर धरना लगाने के लिए चेताया गया था। उसी के तहत आज सुबह 11 से 4 बजे तक पदमपुर मार्ग पर 9 ए के नजदीक जीकेएस अध्यक्ष रामकुमार सहारण, 18 बीबी टोल नाके पर जीकेएस ब्लॉक अध्यक्ष रिछपाल सिंह, सूरतगढ मार्ग पर महियांवाली के पास टोल नाके पर हरजिन्द्र सिंह मान, परमजीत व गुरप्रीत सिंह व श्रीकरणपुर मार्ग पर साहिबसिंहवाला टोल नाके पर जीकेएस प्रदेशाध्यक्ष रणजीत सिंह राजू व गंगनहर प्रोजेक्ट चेयरमैन हरविन्द्र सिंह गिल के नेतृत्व में धरना लगाया।

No comments