Breaking News

बाघिन पी रही मिनरल वाटर, आज एक माह के हो जाएंगे पांचों शावक




जयपुर के नाहरगढ़ में बाघिन रानी के पांचों शावक मंगलवार को एक माह के हो जाएंगे। मां की देखरेख में पल रहे पांचों शावक स्वस्थ बताए जा रहे हैं। बाघिन को पीने के लिए मिनरल वाटर के साथ ही ग्जूकोज और इलेक्ट्रॉल दिया जा रहा है। विटामिंस, मिनरल्स, कैल्शियम के साथ ही आवश्यक दवाइयां भी दी जा रही है। इसे एक दिन में दो बार डाइट दी जा रही है। पहले सुबह 6 बजे 4 किलो ताजा चिकन दिया जा रहा है। दूसरी बार दोपहर करीब एक बजे खाने में 10 किलो चिकन, 2 किलो बकरा मांस और 4 किलो पाडा मांस दिया जा रहा है। इसके साथ ही करीब 7 लीटर चिकन सूप भी दिया जा रहा है।

No comments