Breaking News

कांग्रेस ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई, भाजपा विधायक की विधायकी खत्म

राजस्थान में एसडीएम पर पिस्तौल तानने के मामले में 3 साल सजा पाने वाले अंता विधायक कंवरलाल मीणा की सदस्यता शुक्रवार को खत्म कर दी गई। विधानसभा ने अधिसूचना जारी कर दी है। अब विधानसभा में 200 में 199 विधायक रह गए हैं। रिक्त सीट पर छह माह में चुनाव कराना जरूरी है। हालांकि, मीणा ने सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन लगा रखी है। इस पर 15 जुलाई को सुनवाई होनी है। इसमें सजा दो साल से कम होने पर सदस्यता बहाल हो सकती है। एक मई को सुप्रीम कोर्ट ने सजा स्थगित करने वाली याचिका खारिज कर दी थी। ऐसे में उनकी सदस्यता भी उसी दिन से खत्म मानी जाएगी।

No comments