पंजाब के वाहन चालकों की नहीं होगी हरियाणा में एंट्री
पंजाब के लिए अहम खबर सामने आ रही है। दरअसल, इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने पानी के मुद्दे पर कहा कि अगर 25 मई तक पानी नहीं मिला तो हम हरियाणा-पंजाब के जो बॉर्डर हैं। वहां से पंजाब के किसी भी सरकारी वाहन को गुजरने नहीं देंगे। यह एक दिन के लिए होगा। अगर फिर भी पानी नहीं मिलता तो इसे आगे बढ़ाएंगे। हमें अगर जरूरत पड़ी तो हम पंजाब का हर वाहन रोकेंगे। पंजाब के वाहन हरियाणा में आते-जाते हैं, जब वे हमारा पानी रोक सकते हैं तो हम उनके वाहन रोक सकते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा की कमजोर सरकार है और दिल्ली में बैठे लोग इसे चला रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हर बार आश्वासन दिया परन्तु वे कुछ नहीं कर पाए।
No comments