Breaking News

महात्मा गांधी इंग्लिश स्कूलों में अब हिंदी मीडियम से भी होगी पढ़ाई




राजस्थान के महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में सभी छात्रों के पास 2025-26 सत्र से अपनी शिक्षा का माध्यम चुनने का विकल्प होगा। राज्य शिक्षा विभाग ने तीन कैबिनेट उप-समिति समीक्षा बैठकों के बाद इस बात की घोषणा की है। यह कदम राष्ट्रीय शिक्षा नीति  2020 के मुताबिक माना जा रहा है। ऐसे में अब इंग्लिश मीडियम स्कूलों में भी छात्र हिंदी मीडियम से पढ़ाई कर सकेंगे। शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल ने एक बयान में कहा कि प्रदेश में नई शिक्षा नीति 2020 को लागू किया जा रहा है, ऐसे में सभी छात्रों को पढ़ाई का माध्यम चुनने का अवसर देना उचित होगा। सत्र 2025-26 में भी इन स्कूलों को संचालन पहले जैसा ही रहेगा।

No comments