Breaking News

रामनवमी पर जरूरतमंद बच्चें को होटल में खिलाया भोजन

श्रीगंगानगर में कर्तव्य हमारा प्रयास, जन सेवा संस्था महिला शाखा द्वारा रामनवमी के उपलक्ष्य में जरूरतमंद बच्चों को जस्सासिंह मार्ग स्थित होटल में स्वादिष्ट भोजन खिलाया गया तथा भोजन के पश्चात् आइसक्रीम खिलाई गई। स्वादिष्ट भोजन व आइसक्रीम खाकर बच्चों के चेहरे  खिल उठे।
इस मौके पर अध्यक्ष सलोनी जैन ने संस्था गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा सफल आयोजन के लिए सबका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बिंदिया सिंगल, आभा लीला, डिम्पल शर्मा, अंजू सिंगल, मीरा देवी, ममता शर्मा, कनिष्का जैन, सावी अग्रवाल, इशिता लीला, गौरी शर्मा सहित पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

No comments