Breaking News

मंदिर मुद्दे पर जूली के समर्थन में उतरे राहुल गांधी:कांग्रेस ने राष्ट्रीय मुद्दा बनाया

राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली जिस राम मंदिर में गए, उसे तत्कालीन बीजेपी नेता ज्ञानदेव आहूजा द्वारा गंगाजल से धोने के मामले को कांग्रेस ने राष्ट्रीय मुद्दा बना लिया है।
राहुल गांधी जूली के समर्थन में उतर आए हैं। राहुल गांधी और कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर इस मामले से जुड़े वीडियो डालते हुए बीजेपी पर पलटवार किया है।
राहुल गांधी ने मंदिर को गंगाजल से धोने के वीडियो को शेयर करते हुए बीजेपी पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने लिखा- ये बीजेपी की दलित विरोधी और मनुवादी सोच का एक और उदाहरण है। बीजेपी लगातार दलितों को अपमानित और संविधान पर आक्रमण करती आ रही है।

No comments