भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिए संकेत: दंडित होंगे ज्ञानदेव आहूजा
राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मंदिर में गंगा जल छिड़ककर विवादों में घिरे पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा को दंडित किए जाने के संकेत दिए हैं। सोमवार को जोधपुर दौरे के दौरान मीडिया से बात करते हुए इस मुद्दे पर पार्टी का मत स्पष्ट करते हुए कहा - भाजपा सदस्य बनने की पहली शर्त यही है कि मैं किसी भी तरह की अस्पृश्यता बर्दाश्त नहीं करूंगा, लिंग, जाति, धर्म का भेदभाव नहीं करुंगा। किसी व्यक्ति ने जो कुछ भी गलत काम किया, उस पर तत्काल कदम उठाया और निलंबित कर जवाब तलब किया। जो जवाब आया, उसे अनुशासन कमेटी को सौंप दिया गया है। दंडित किया जाएगा, लेकिन उससे पहले प्रक्रिया पूरी करना होती है।
राठौड़ ने कहा 'मुझे लगता है जो गलत काम करेगा, उसे दंडित किया जाएगा... जैसा कि कोई भी दल हो, किसी को भी दंडित करने से पहले सुनवाई का पूरा अवसर दिया जाता है, उसके बाद निर्णय होता है।
राठौड़ ने कहा 'मुझे लगता है जो गलत काम करेगा, उसे दंडित किया जाएगा... जैसा कि कोई भी दल हो, किसी को भी दंडित करने से पहले सुनवाई का पूरा अवसर दिया जाता है, उसके बाद निर्णय होता है।

No comments