Breaking News

100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को ठगने वाला कॉन्स्टेबल सस्पेंड

अजमेर में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को ठगने वाले कॉन्स्टेबल पवन मीणा को सस्पेंड कर दिया गया है। सोमवार को अजमेर एसपी वंदिता राणा ने इसका आदेश जारी किया है। उधर, आरोपी पवन मीणा फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर दबिश दी जा रही है।
ठगी की जानकारी लगने पर भास्कर की टीम 12 अप्रैल को अजमेर के क्लॉक टावर थाने पहुंची थी। यहां पता चला 8-10 लोगों से एक ही थाने में ठगी हुई है। कॉन्स्टेबल दीपक वैष्णव ने 9 अप्रैल 2025 को क्लॉक टावर थाने में 1 करोड़ की ठगी होने का मुकदमा दर्ज कराया था।

No comments