किसान के नाम से मुम्बई में फर्जी फर्म, बैंक खाता खोलकर डेढ़ अरब का लेन-देन
अजमेर में सरवाड़ के केरिया कला के 12वीं पास किसान के नाम पर मुम्बई में ना केवल कम्पनी खोल दी गई बल्कि निजी बैंक में खाता खुलवाकर उसमें एक अरब का लेनदेन भी कर दिया। पीडित किसान को आयकर विभाग का नोटिस मिला तो उसकी दुनिया में भूचाल आ गया। उसने तुरन्त अजमेर में आयकर आयुक्त को सम्पर्क किया। इसके बाद साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी लेकिन उसकी शिकायत दर्ज करने के बजाए टरका दिया। अब पीडि़त ने एसपी वंदिता राणा के यहां फरियाद लगाई है।
जानकारी अनुसार सरवाड़केरिया कला निवासी रामराज चौधरी ने रिपोर्ट दी कि 3 अप्रेल को उसको आयकर विभाग का नोटिस मिला। इससे उसकी जानकारी में आया कि उसके पेन कार्ड का दुरूपयोग कर धोखाधड़ी से नितियाएकजीम नाम से 2020-21 में फर्म खोलना बताया है। फर्म का बैंक खाता कोटक महिन्द्रा बैंक मुम्बई सेंट गोकुल दास तेजपाल चेरेटिस 164 डी.एन फोर्ट में खोलना बताया।

No comments