राहुल का स्वागत करने घोड़े पर आए कांग्रेसी
बिहार दौरे पर आए राहुल गांधी का पटना एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। वहीं से राहुल गांधी बेगूसराय के लिए रवाना हो गए। बेगूसराय में घोड़े पर आए कांग्रेसियों ने उनका शानदार स्वागत किया। बेगूसराय पहुंचने के बाद राहुल 'पलायन रोको-नौकरी दोÓ पदयात्रा में कन्हैया कुमार के साथ शामिल हुए। राहुल गांधी के साथ इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। करीब दो किलोमीटर की इस पदयात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते दिखे।
No comments