आर्य समाज भवन के बाहर राहगीरों के लिए वाटर कूलर लगाया
श्रीगंगानगर में तपती गर्मी से राहगीरों को राहत देने के उद्देश्य से स्वामी दयानंद मार्ग पर आर्य समाज भवन के बाहर वाटर कूलर लगाया गया। यह सेवा कार्य आर्य समाज की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती लीलावन्ती सिंधी द्वारा बैसाखी पर्व के उपलक्ष्य में स्व. ईश्वर लाल सिंधी की स्मृति में किया गया।
आर्य समाज प्रधान रतन भटनागर ने बताया कि यह ठंडे जल की सुविधा राहगीरों और रेल यात्रियों के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होगी। इस अवसर पर उनके चारों पुत्रों ने सपत्नीक वैदिक यज्ञ किया। कार्यक्रम में आर्य समाज के कई सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे। अंत में प्रधान रतन भटनागर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

No comments