पंजाब में भाजपा के पूर्व मंत्री के घर आतंकी हमला
पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया के घर सोमवार रात आतंकी हमला हुआ है। ई-रिक्शे में बैठकर उनके घर के सामने पहुंचे कुछ लोगों ने घर में ग्रेनेड फेंका, जिससे तेज धमाका हुआ। हमले के वक्त पूर्व मंत्री अपने घर में सो रहे थे। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी घर में ही थे। सारा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया है। जिसमें एक ई-रिक्शा घर के बाहर से निकलता नजर आ रहा है। इस धमाके से पूर्व मंत्री के घर के आंगन में काफी तबाही हुई है। हालांकि, किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई है। पूर्व मंत्री कालिया के पास पंजाब पुलिस की सुरक्षा है।

No comments