कन्या कॉलेज को वित्तीय स्वीकृति, नए सत्र से शुरू होंगे दो संकाय
राजस्थान सरकार ने बजट घोषणा 2025-26 में अलवर शहर में एक कन्या महाविद्यालय खोलने की स्वीकृत दी है। इस कॉलेजों को वित्तीय स्वीकृति की मंजूरी मिल गई है। पहले वर्ष में इस कॉलेज में 2 संकायों का संचालन होगा। यह कॉलेज राजसेस सोसाइटी के अधीन रहेगा। कॉलेज में सोसाइटी के तहत कार्मिकों की उपलब्धता होने तक नए कॉलेज में विद्या संबल मॉडल पर विषय विशेषज्ञ को आवश्यकतानुसार लगाया जाएगा।

No comments