चलती सिटी बस में आग, इंजन से धुआं उठता देख ड्राइवर ने बस रोकी
कोटा शहर के नयापुरा इलाके में चलती सिटी बस में आग लग गई। बस में अचानक धुआं उठा और आग लग गई। फिर ऊंची-ऊंची लपटें दिखाई देने लगीं। सूचना पर निगम की दमकल मौके पर पहुंची। घटना सुबह साढ़े 11 बजे की है। सिटी बस स्टेशन से नयापुरा की तरफ आ रही थी। एमबीएस हॉस्पिटल के सामने पहुंचते ही बस में से धुआं उठता दिखाई दिया। ड्राइवर ने गाड़ी को सडक़ किनारे रोक दिया। बस में सवार सभी यात्री बाहर निकल गए। निगम की दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू पाया। आग लगने के कारण का पता नहीं चला है।

No comments