Breaking News

भाजपा विधायक के भाई और बेटे पर एफआईआर

जैसलमेर में भाजपा विधायक छोटू सिंह भाटी के परिवार और रॉयल्टी ठेकेदार शैतान सिंह के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। रॉयल्टी ठेकेदार के भाई ने विधायक के भाई नखत सिंह, बेटे भवानी सिंह और भतीजे गिरधर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। यह मामला 3 अप्रेल को रॉयल्टी विवाद को लेकर हुई झड़प से जुड़ा है। पहले विधायक के परिवार ने रॉयल्टी ठेकेदार शैतान सिंह पर जानलेवा हमले का मामला दर्ज करवाया था। इस मामले में पुलिस ने रविवार को ठेकेदार पक्ष के 26 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद रविवार को ठेकेदार ने क्रॉस केस दर्ज कराया है।

No comments