Breaking News

राजस्थान के इस जिले में मचा बवाल

बंद कराए बाजार, छावनी में तब्दील हुआ इलाका
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में चाकूबाजी की घटना से माहौल गरमा गया है। जिले के आसींद कस्बे में रविवार देर रात हुई चाकूबाजी की घटना के बाद सोमवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। एक ओर हिंदूवादी संगठनों ने कस्बे में जुलूस निकाला तो दूसरी ओर बाजार बंद कराए गए। ऐसे में कस्बे में चार थानों की पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा है।
जानकारी के मुताबिक देर रात आसींद में दुकान संचालक राकेश डांगी पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। इस घटना का सोमवार सुबह पता चलने पर हिन्दूवादी संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने बाजार बंद करवा दिए और प्रदर्शन करने लगे। तनाव बढ़ता देख जिला मुख्यालय से पुलिस बल आसींद भेजा गया। वहीं, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी समझाइश में लगे हुए है।

No comments