प्रोपर्टी में मंदे की आशंका, कॉलोनाइजर घबराए!
श्रीगंगानगर शहर में प्रोपर्टी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं एवं आशंकाएं हैं। आगे क्या होगा? ठंडे पड़े बाजार में आने वाले दिनों में कुछ जान आएगी या आसमान पर पहुंचे दाम औंधे मुंह गिरेंगे? सब इसी गुणा-भाग में लगे हैं। शहरवासियों ने पिछले 25-30 वर्षों में अनेक रंग देखे हैं। उन्हें हर तरह का अनुभव है। बाजार जब उठता है तो आसमान छूता है, लेकिन जब गिरता है तो पाताल तक चला जाता है। अरबतियों को रोडपति बनने यह शहर कई बार देख चुका।
प्रोपर्टी में तेजी-मंदी के अनेक कारण बनते हैं। श्रीगंगानगर शहर के अपने कारण हैं जो अन्य शहरों से अलग। इस बार तेजी के अलग कारण रहे हैं और मंदे की आहट अलग कारणों से हैं। एक कहावत है, उल्टी दस्त भरे हुए पेट से भी हो सकती है और खाली पेट से भी। इस बार मामला कुछ भरे हुए पेट जैसा है।

No comments