ब्रह्माकुमारीज संस्थान में पहली बार दीदी संभालेंगी कमान
ब्रह्माकुमारीज संस्थान को नई मुख्य प्रशासिका मिल गई हैं। राजयोगिनी मोहिनी दीदी (84) को संस्थान की छठी मुख्य प्रशासिका के रूप में नियुक्त किया गया है। राजयोगिनी मुन्नी दीदी को अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका की जिम्मेदारी दी गई है। यह पहला अवसर है, जब संस्थान की बागडोर दादियों की बजाय दीदी को सौंपी गई है। मैनेजमेंट कमेटी की रविवार को हुई बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। मोहिनी दीदी पिछले चार सालों से अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका का दायित्व निभा रही थीं।
No comments