Breaking News

जयपुर में जेडीए की कार्रवाई का विरोध,रिटायर्ड डीजी हिरासत में

जयपुर में अवैध निर्माण के खिलाफ हो रही कार्रवाई में जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की टीम को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। शहर के सिरसी रोड इलाके में जेडीए करीब ढाई किलोमीटर के एरिया में अवैध निर्माण तोडऩे पहुंचा है। बुधवार सुबह शुरू हुई कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया है। यहां रिटायर्ड डीजी नवदीप सिंह के मकान का भी कुछ अवैध हिस्सा तोड़ा गया है।

No comments