Breaking News

ब्रह्माकुमारी प्रमुख दादी रतनमोहिनी की अंतिम यात्रा

ब्रह्माकुमारी संस्थान की मुख्य प्रशासिका दादी रतनमोहिनी के मंगलवार को हुए निधन के बाद बुधवार सुबह उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई। आबूरोड के शांतिवन से शुरू हुई अंतिम यात्रा माउंट आबू पहुंचेगी। माउंट आबू में संस्थान के विभिन्न केंद्रों पर उनके पार्थिव शरीर को ले जाया जाएगा। इस दौरान माउंट आबू के स्थानीय लोग भी दादी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। यात्रा के बाद पार्थिव शरीर पुन: आबूरोड के शांतिवन लाया जाएगा। उनके निधन पर देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने शोक व्यक्त किया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों और राज्यपालों ने भी दुख जताया है।

No comments