Breaking News

पुलिस स्थापना दिवस पर चित्तौडगढ़़ दुर्ग पर चलेगा सफाई अभियान

पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी निभाने में भी आगे है, इस सोच को चित्तौडगढ़़ पुलिस साकार करने जा रही है। चित्तौडगढ़़ में इस साल राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस कुछ खास अंदाज में मनाया जाएगा। जिले की पुलिस प्रशासन विरासत की रक्षा और युवा पीढ़ी को जागरूक करने के उद्देश्य से सफाई अभियान और स्कूली क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है, जो आमजन और स्टूडेंट्स को पुलिस के सामाजिक पक्ष से जोडऩे की कोशिश है। राजस्थान के गौरव और विश्व धरोहर चित्तौड़ दुर्ग पर 15 अप्रेल को सुबह 6:30 बजे से 8 बजे तक सफाई अभियान आयोजित किया जाएगा।

No comments