Breaking News

विराट भजन संध्या का आयोजन

अग्र समिति, श्रीगंगानगर की ओर से मीरा चौक के समीप स्थित श्री श्याम सत्संग भवन में 18वीं विराट भजन संध्या का आयोजन किया गया। प्रचार मंत्री दिनेश गुप्ता ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव तथा भारतीय नव संवत्सर के उपलक्ष्य में आयोजित इस भजन संध्या में सर्वप्रथम समिति संरक्षक मुकेश शाह, नवीन गुप्ता, सतीश अग्रवाल आदि ने गणेश जी की पूजा-अर्चना की।
भजन संध्या में सिद्ध श्री झांकीवाले बालाजी भजन मंडल के मदन गोपाल, सुमित सिंघल, प्रेम अग्रवाल  तथा सुरेंद्र सिंघल ने भजनों से बालाजी महाराज की महिमा का गुणगान किया। भजन संध्या में संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष तरसेम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

No comments