Breaking News

आगरा में करणी सेना ने पुलिस को घेरा, तलवारें लहराईं

-केसरिया साफे में 80 हजार आक्रोशित कार्यकर्ता, रामजी सुमन का घर छावनी बना
महाराणा सांगा को गद्दार कहने वाले सपा सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ क्षत्रिय समाज में आक्रोश है। करणी सेना आज राणा सांगा की जयंती मना रही है, जिसे रक्त स्वाभिमान सम्मेलन नाम दिया गया है। इसके लिए आगरा के ही गढ़ी रामी में 50 बीघे में पंडाल बनाया गया है।
उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा, राजस्थान और गुजरात से अब तक केसरिया साफा पहनकर 80 हजार लोग पहुंच चुके हैं। करीब 3 लाख लोगों के आने का अनुमान है। दोपहर साढ़े 12 बजे पुलिस कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गई। यह देखकर करणी सेना के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को घेर लिया और तलवारें-डंडे लहराने लगे। हालात बिगड़ते देख पुलिस को आयोजन स्थल से बाहर जाना पड़ा।

No comments