भाजपा नगर मंडल ने मनाइ आंबेडकर जयंती
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल हनुमानगढ़ टाउन की ओर से भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर टाउन स्थित अंबेडकर पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं मोमबत्ती जलाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू, भाजपा नेता अमित सहू, मंडल अध्यक्ष नितिन बंसल, पूर्व पार्षद रेणू मोर्या आदि ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके सिद्धांतों को याद किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू ने कहा कि बाबा साहेब ने सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के जरिए भारत को एक नई दिशा दी। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू ने कहा कि बाबा साहेब ने सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के जरिए भारत को एक नई दिशा दी। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए।
No comments