Breaking News

मेरी विधानसभा में सफाई ना हो तो और जगह क्या बोलूंगा-दिलावर

राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र रामगंजमंडी की बुद्धखान एवं खैराबाद ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण करने के बाद बेहद नाराज नजर आये और कहा कि मेरी विधानसभा में सफाई ना हो तो और जगह क्या बोलूंगा।
दिलावर ने इन ग्राम पंचायतों के निरीक्षण के दौरान कहा मैं पूरे प्रदेश का दौरा कर ग्राम पंचायतों में सफाई के लिए पाबंद कर रहा हूं। लगातार बार बार कहने के बाद भी यदि मेरी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में रोज सफाई ना हो, रोज कचरा नहीं उठे तो फिर प्रदेश के और जगह पर कैसे कहूंगा।

No comments