डोटासरा बोले- किस बात का डर है, जेल जाने का:बातों,रस्मदायगी से काम नहीं चलेगा
राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने काम नहीं करने वाले और बीजेपी और सरकार के खिलाफ नहीं बोलने वाले कांग्रेस नेताओं पर तंज कसा। अंबेडकर जयंती पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हुई गोष्ठी में डोटासरा ने कहा कि जूली साहब ने ठीक कहा कि ये सरकारें तोड़ देते हैं, आप बोलते नहीं हैं। किस बात का डर है आपको, जेल जाने का। भगत सिंह जैसो दीवाने तो जेल छोड़ो देश के फांसी पर चढ़ गए। आप और हम आने वाले कल के लिए, संविधान के लिए थोड़ी मेहनत और थोड़ा साहस नहीं कर सकते तो अपने आपको कांग्रेसी कहलाने का अधिकार नहीं है।
डोटासरा ने कहा- रस्मअदायगी से काम नहीं चलेगा। रस्म अदायगी ने देश में हमें 50 तक पहुंचा दिया,अभी सौ हैं। अगर हमें राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है तो सबको कंधा मिलाकर काम करना पड़ेगा।
डोटासरा ने कहा- रस्मअदायगी से काम नहीं चलेगा। रस्म अदायगी ने देश में हमें 50 तक पहुंचा दिया,अभी सौ हैं। अगर हमें राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है तो सबको कंधा मिलाकर काम करना पड़ेगा।

No comments