Breaking News

अनजान व्यक्ति की जमानत देना महंगा पड़ा, कोर्ट ने दो जनों को एक-एक महीने की सिविल सजा सुनाई

एक अनजान व्यक्ति की कोर्ट में जमानत देना दो व्यक्तियों को महंगा पड़ गया। जिसकी जमानत दी थी, वह गायब हो गया। उसने अपने विरुद्ध अदालत में चल रहे प्रकरण की तारीख पेशियों पर आना बंद कर दिया। जमानती उसे ढूंढ नहीं सके। इस पर कोर्ट ने जमानत देने वालों को एक-एक महीने की सिविल सजा सुनाई है।
श्रीगंगानगर में एनडीपीएस एक्ट मामलों की विशेष अदालत में वशिष्ठ लोक अभियोजक विजेंद्र कुमार घिंटाला ने बताया कि न्यायाधीश अजय कुमार भोजक ने बसंत सिंह और ज्वाला सिंह को एक-एक महीने की सिविल कैद से दंडित करते हुए जेल भेजने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि इन दोनों व्यक्तियों ने रविदास नामक एक अभियुक्त की एक-एक लाख रुपए की जमानत दी थी।

No comments