महावीर जयंती पर निकाली शोभायात्रा
श्रीगंगानगर में बीरबल चौक के नजदीक स्थित जैन सभा के तत्वावधान में आज भगवान महावीर की 262वींं जयन्ती मनाई गई।
इसी कड़ी में आज गुरुवार प्रात: 6 बजे प्रभात फेरी निकाली गई। तत्पश्चात प्रात: 8 बजे प्रक्षालन, स्नात्र पूजा एवं आरती, 9 से 10.30 बजे तक प्रश्नमंच का आयोजन किया गया। बच्चों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद प्रात: 10.35 बजे ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई। शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई यह शोभायात्रा जैन भवन आकर संपन्न हुई। सबसे आगे धर्म ध्वजा और बैंड था। दिगम्बर जैन समिति, जैन पब्लिक स्कूल, अणुव्रत समिति, तेरापंथ महिला मंडल आदि की झांकियां थी।

No comments