Breaking News

पांचवीं और आठवीं बोर्ड एग्जाम के लिए ग्रेड तय



राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में पास होने के लिए 33 परसेंट माक्र्स चाहिए लेकिन राजस्थान में पांचवीं और आठवीं बोर्ड परीक्षा में चालीस फीसदी से ज्यादा अंक आने पर ही अगली क्लास में प्रमोट किया जाएगा। इससे कम माक्र्स आने पर स्टूडेंट्स को स्कूल में ही फिर से एग्जाम देना होगा। स्कूल एग्जाम में भी इससे कम माक्र्स आए तो इन स्टूडेंट्स को स्पेशल क्लास में बैठना होगा। जहां इनका शैक्षिक स्तर सुधारा जाएगा। प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 33 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले स्टूडेंट्स को अगली क्लास में प्रमोट किया जाएगा।

No comments