दिल्ली में तेज बारिश से बिल्डिंग गिरी, 4 की मौत
दिल्ली में शुक्रवार को तेज बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन मुस्तफाबाद इलाके में शुक्रवार देर रात ढाई बजे 4 मंजिला बिल्डिंग ढह गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। अभी भी 10 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है।
मौसम विभाग ने शनिवार को राजस्थान-मध्य प्रदेश में तेज लू (हीटवेव) की आशंका जताई है। महाराष्ट्र में भी तेज गर्मी रहेगी। इसके अलावा बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, नॉर्थ ईस्ट समेत 14 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी है। राजस्थान में तेज गर्मी और लू (हीटवेव) का दौर है। 5 जिलों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा दर्ज किया गया।

No comments