जयपुर में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग:2 घंटे में पाया आग पर काबू
10 लाख रुपए का हुआ नुकसान
जयपुर में कबाड़ गोदाम में गुरुवार सुबह भीषण आग लगने से दहशत फैल गई। मुरलीपुरा थाना पुलिस ने छह दमकलों की मदद से करीब 2 घंटे में आग पर काबू पाया। आग से गोदाम में करीब 10 लाख रुपए का नुकसान होना बताया गया है। पुलिस आग लगने के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विश्वकर्मा फायर स्टेशन की महिलाकर्मी ने बताया- मुरलीपुरा की नील गिरी कॉलोनी में सागर शर्मा का कबाड़ का गोदाम है। सुबह करीब 7 बजे अचानक बंद पड़े गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। गोदाम में रखा सामान जलने पर आग की भीषण लपटों के साथ धुएं का गुब्बार उठने लगा। आग की भीषण लपटों को देखकर स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल हो गया।

No comments