सोना ऑल टाइम हाई पर, 2,913 बढ़कर 93,074 पहुंचा
नई दिल्ली। सोना आज 11 अप्रैल शुक्रवार को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 2,913 बढ़कर 93,074 पर पहुंच गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत 90,161 थी।
एक किलो चांदी की कीमत आज 1,958 बढ़कर 92,627 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव 90,669 प्रति किलो था। वहीं 28 मार्च को चांदी ने 1,00,934 और 3 अप्रैल को सोने ने 91,205 का हाई बनाया था।
एक किलो चांदी की कीमत आज 1,958 बढ़कर 92,627 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव 90,669 प्रति किलो था। वहीं 28 मार्च को चांदी ने 1,00,934 और 3 अप्रैल को सोने ने 91,205 का हाई बनाया था।
No comments