Breaking News

28 असिस्टेंट प्रोफेसर समेत 37 चयनितों के खंगाले जा रहे रिकॉर्ड

राजस्थान लोक सेवा आयोग के तहत हुई विभिन्न भर्तियों में धांधली को देखते हुए राज्य सरकार एक जनवरी 2020 के बाद हुई सभी भर्तियों की जांच करवा रही है। आरपीएससी के तहत सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में 2020 से लेकर 2022 के बीच करीब 28 असिस्टेंट प्रोफेसर, सीनियर डेमोंस्ट्रेटर और आठ कनिष्ठ सहायकों की भर्ती हुई थी। इन सभी के प्रवेश पत्र से लेकर भर्ती और सेवा संबंधी रिकॉर्ड स्कैन कर चिकित्सा शिक्षा विभाग को भेजे जा रहे हैं। ऐसे ही रिकॉर्ड प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेजों में आरपीएससी से भर्ती हुए अभ्यर्थियों के मंगवाए गए हैं। बाड़मेर में भी यह कवायद शुरू हो गई है।

No comments