दुबई-दिल्ली फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग; ईंधन कम था, 157 यात्री सवार थे
लखनऊ एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट एफजेड 1133 दुबई से दिल्ली होते हुए काठमांडू जा रही थी। विमान में ईंधन की कमी होने पर पायलट ने लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति मांगी।
एयरपोर्ट प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद विमान को सुबह 9:40 बजे सुरक्षित उतार लिया गया। विमान में क्रू मेंबर्स समेत कुल 157 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं। विमान में ईंधन भरने की प्रक्रिया की जा रही है। इसके बाद विमान अपनी यात्रा पर रवाना होगा।

No comments