Breaking News

उदयपुर में भारतीय खाद्य निगम का गोदाम सीज किया

उदयपुर में आज भारतीय खाद्य निगम का गोदाम नगर निगम ने सीज कर दिया है। इनका नगरीय विकास कर बकाया होने पर यह कार्रवाई की गई। इसके साथ ही शक्तिनगर स्थित बाजार में तीन दुकानें भी सीज की गई।

उदयपुर नगर निगम ने यह कार्रवाई मंगलवार को की। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि ठोकर चौराहा से पुरोहितों की मादड़ी जाने वाले रास्ते पर स्थित भारतीय खाद्य निगम कैंपस को सीज किया गया। उन्होंने बताया कि एफसीआई का 4,89,964 रुपए का यूडी टैक्स बकाया था। उल्लेखनीय है कि यहां पर भारत सरकार की ओर से खाद्यान्न की खरीद, भंडारण, और वितरण का काम किया जाता है।

No comments